चीन में बाढ़ और भूस्खलन से 34 की मौत:बुलडोजर पर चढ़ाकर लोगों को सुरक्षित निकाला, 80 हजार लोगों का रेस्क्यू किया

Updated on 29-07-2025 01:45 PM

चीन की राजधानी बीजिंग और आसपास के इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ से अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है।

सरकारी टीवी चैनल सीसीटीवी के मुताबिक बीजिंग के मियुन जिले में 28 और यानछिंग जिले में 2 लोगों की जान गई है। ये दोनों इलाके शहर के बाहरी हिस्सों में स्थित हैं।

बाढ़ के चलते बीजिंग से 80 हजार से ज्यादा लोगों को निकाला गया है। इनमें से करीब 17 हजार मियुन जिले से हैं। लगातार बारिश की वजह से बीजिंग के कुछ हिस्सों में मंगलवार सुबह तक 30 सेंटीमीटर तक पानी गिरने की संभावना जताई गई थी।

बीजिंग से लगे हपेई प्रांत की लुआनपिंग काउंटी में सोमवार को भूस्खलन हुआ। इसमें 4 लोगों की मौत हुई और 8 लोग लापता हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में नेटवर्क बंद है और संपर्क साधना मुश्किल हो गया है।

न्यूयॉर्क मेयर एडम्स अफसर इस्लाम की पत्नी से मिले

न्यूयॉर्क के मेयर एडम्स ने सोमवार रात अफसर इस्लाम की पत्नी और परिवार से मुलाकात की। मेयर एरिक एडम्स ने अफसर इस्लाम को नायक बताया है।

एरिक ने कहा,

QuoteImage

उन्होंने लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। वह तीन साल से ज्यादा वक्त से पुलिस डिपार्टमेंट में सेवा दे रहे थे। वे इस शहर से प्यार करते थे।

QuoteImage

नेशनल लॉ एन्फोर्समेंट ऑफिसर्स मेमोरियल फंड के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, दिदारुल इस्लाम समेत साल 2025 की पहली छमाही में 43 अमेरिकी पुलिस अफसरों की ड्यूटी के दौरान मौत हुई है।

मृतक अफसर बांग्लादेशी प्रवासी थे, पत्नी गर्भवती है

गोलीबारी में मारे गए 36 वर्षीय न्यूयॉर्क पुलिस के अफसर दिदारुल इस्लाम बांग्लादेशी प्रवासी थे। घटना के वक्त वे हमले वाली इमारत में ड्यूटी पर तैनात थे।

न्यूयॉर्क की पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश ने बताया कि अफसर इस्लाम की पत्नी गर्भवती हैं और उनके दो छोटे बेटे भी हैं।

कमिश्नर टिश ने कहा, अफसर इस्लाम ने खुद को खतरे में डाला। उन्हें बेरहमी से गोली मारी गई।

उन्होंने बताया कि इस्लाम एक पेड सिक्योरिटी ड्यूटी पर थे। यानी कंपनी की तरफ से सुरक्षा के लिए खासतौर पर नियुक्त किए गए वर्दीधारी अफसर थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका-इजरायल के साथ इस लड़ाई को जारी रखेगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ किया है कि उनकी ओर से ना तो…
 17 March 2026
ढाका: भारत ने बांग्लादेश के साथ संबंधों को बेहतर करने की तरफ कदम बढ़ाया है। ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बांग्लादेश…
 17 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को तेहरान में किए गए हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस हमले में खामेनेई…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका-इजरायल गठबंधन और ईरान के बीच 18 दिन से चल रहे विनाशकारी युद्ध के रुकने की उम्मीद बंधी है। दोनों ओर से सार्वजनिक तौर पर आक्रामक बयानबाजी के बीच…
 17 March 2026
हेलसिंकी: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा है कि दुनिया को पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को खत्म कराने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने खासतौर से भारत से…
 17 March 2026
काबुल: पाकिस्तान के काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले के बाद अफगान तालिबान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हमले में 400 से ज्यादा मौतें होने के बाद अफगानिस्तान…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद युद्ध बढ़ता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से दुनिया में एनर्जी सप्लाई भी प्रभावित है। वहीं दूसरी…
Advt.