नॉर्थ कोरिया में k-drama देखने पर 30 छात्रों की हत्या:सरकार ने सबके सामने गोली मारी

Updated on 15-07-2024 02:28 PM

नॉर्थ कोरिया में किम जोंग उन की तानाशाह सरकार ने 30 नाबालिग छात्रों को सरेआम गोली मार दी। इन छात्रों पर आरोप था कि उन्होंने साउथ कोरिया में बने सीरियल देखे थे, जिन्हें कोरियन ड्रामा या के-ड्रामा कहा जाता है। कोरियाई अखबार 'जोंगआंग डेली’ के मुताबिक घटना पिछले हफ्ते की है जिसकी जानकारी अब सामने आई है।

साउथ कोरिया के स्थानीय टीवी चैनल 'चोसुन' के मुताबिक छात्रों ने पेन ड्राइव में स्टोर किए गए कई साउथ कोरियान ड्रामा देखे थे। इन पेन ड्राइव्स को पिछले महीने सिओल से गुब्बारों के जरिए नॉर्थ कोरिया भेजा गया था।

'जापान, कोरियन और अमेरिकन ड्रामा पर बैन'
उत्तर कोरिया में जापान, कोरियन और अमेरिकन ड्रामा पर बैन है। वहां केवल रूस का सिनेमा या फिर जिसे सरकार सही मानती है, वही दिखाया जाता है।

नॉर्थ कोरिया के दिसंबर 2020 में लागू हुए रिएक्शनरी आइडियोलॉजी एंड कल्चर रिजेक्शन एक्ट के तहत साउथ कोरियन मीडिया को लोगों तक पहुंचाने वाले को मौत की सजा और देखने वालों के लिए 15 साल तक जेल की सजा का प्रावधान है।

इस कानून के तहत किताबें, गीत और तस्वीरें भी शामिल हैं। इसमें एक नियम के तहत साउथ कोरिया की भाषा और गाना गाने के तरीके का इस्तेमाल करने पर दो साल तक जबरन मजदूरी कराई जा सकती है।

पिछले महीने भी 17 साल के करीब 30 नाबालिगों को आजीवन कारावास और मौत की सजा सुनाई गई थी। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल जनवरी में दो नाबालिगों के पास कोरियन वीडियो मिली थी, जिसके बाद उन्हें 12 साल की कठोर मजदूरी की सजा सुनाई गई थी।

70 कोरियन गाने मिलने पर लड़के की पीट-पीटकर हत्या
इस साल 22 साल एक लड़के पास से 70 से ज्यादा कोरियन गाने मिले थे, जिसके बाद उसे मौत की सजा मिली थी। लेकिन वह भाग गया। इसके अगले ही दिन उसके घर से उसकी लाश मिली, जो देखने में ऐसी लगी रही थी कि उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.