3 खिलाड़ी जो दलीप ट्रॉफी में अपने नाम का डंका बजाकर भी टीम इंडिया में नहीं होंगे सिलेक्ट! जानें क्यों

Updated on 15-09-2024 05:25 PM
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी 2024 का आगाज 5 सितंबर से हुआ था। जब से अब तक कई युवा और अनुभवी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम इंडिया के लिए अपनी दावेदारी भी पेश की है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन 3 प्लेयर्स के बारे में जिन्होंने इस दलीप ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन तो किया। लेकिन शायद उन्हें हाल फिलहाल में भारत के लिए खेलने का मौका ना मिले।

मुशीर खान

सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान ने दलीप ट्रॉफी के पहले मैच में इंडिया बी के लिए खेलते हुए काफी प्रभावित किया था। उन्होंने इंडिया ए के अनुभवी गेंदबाजों के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की थी और सबको काफी इम्प्रेस किया था। 19 साल के मुशीर खान ने पहली पारी में 181 रन की लाजवाब पारी खेली थी, जिसमें उनके बल्ले से 16 चौके और 5 छक्के मिले थे। हालांकि उन्हें भी टीम इंडिया में हाल फिलहाल में मौका मिलना थोड़ा मुश्किल है। इसकी वजह है कि टीम इंडिया में इस वक्त उनकी जगह बन नहीं रही है। मुशीर मिडिल ऑर्डर में या तीसरे नंबर पर खेलना पसंद करते हैं। भारतीय टेस्ट टीम में तीसरे नंबर पर शुभमन गिल और चौथे नंबर पर विराट कोहली खेलते हैं। वहीं इसके बाद मिडिल ऑर्डर में ऋषभ पंत और सरफराज खान भी हैं। अगर यह प्लेयर्स फ्लॉप होते हैं तो इनकी जगह लेने के लिए बाहर पहले से ही ईशान किशन, श्रेयस अय्यर जैसे सूरमा प्लेयर्स बैठे हैं। ऐसे में उनको जगह मिलना मुश्किल है।

अंशुल कम्बोज

23 साल के युवा और तेज तर्रार गेंदबाज अंशुल कम्बोज ने भी दलीप ट्रॉफी 2024 में अपने नाम का डंका बजाया है। उन्होंने इंडिया बी के खिलाफ इंडिया सी के लिए खेलते हुए तहलका मचा दिया। पहली पारी में अंशुल कम्बोज ने 8 विकेट लिए। उन्होंने एन जगदीशन, मुशीर खान, सरफराज खान, रिंकू सिंह, नितिश कुमार रेड्डी, राहुल चाहर, नवदीप सैनी और मुकेश कुमार का विकेट लिया। हालांकि उनका यह प्रदर्शन भी उन्हें टीम इंडिया में जगह दिलाने के लिए काफी ना रहे। क्योंकि टेस्ट टीम में तीन मुख्य भारतीय पेसर के रूप में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज खेल रहे हैं। हालांकि शमी अभी इंजरी से रिकवर कर रहे हैं। लेकिन वह जल्द ही एक्शन में नजर आ सकते हैं। वहीं अब नए पेसर के रूप में भारतीय टीम यश दयाल पर दांव लगा रहा रही है। यश को बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के पहले मैच में टीम में शामिल किया गया है। अंशुल को टीम में जगह बनना अभी मुश्किल लग रही है। उन्हें डॉमेस्टिक क्रिकेट और आईपीएल का अभी थोड़ा और अनुभव लेना होगा।

अभिमन्यू ईश्वरन

29 साल के अनुभवी बल्लेबाज अभिमन्यू ईश्वरन का बल्ला दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड में जमकर बोला है। बता दें कि वह इंडिया बी की कप्तानी कर रहे हैं। ईश्वरन ने इंडिया सी के खिलाफ पहली पारी में ओपन करते हुए 286 गेंद में 157 रन की गजब पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 1 छक्का भी लगाया। पहले मैच में इंडिया ए के खिलाफ अभिमन्यू का बल्ला खामोश रहा था। लेकिन उन्होंने दूसरे मैच में अपनी इस गजब पारी से सब बराबर कर दिया। हालांकि इसके बावजूद अभिमन्यू को टीम इंडिया में जगह मिलना मुश्किल है। ईश्वरन की बढ़ती उम्र इसका कारण हो सकता है। टीम इंडिया अब युवा प्लयेर्स पर भरोसा दिखा रही है। इसके चलते हो सकता है उन्हें मौका ना मिले। लेकिन ईश्वरन ने डॉमेस्टिक क्रिकेट में रनों का अंबार लगाया है, जिसके चलते उन्हें टीम इंडिया के स्क्वाड में कई बार शामिल किया गया। लेकिन वह प्लेइंग 11 में अपनी जगह नहीं बना पाए।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.