नॉर्थ गाजा में लौटे 3 लाख फिलिस्तीनी:इजराइल ने वापसी की मंजूरी दी; गाजा में शवों को निकाल रही रेड क्रॉस

Updated on 28-01-2025 03:01 PM

इजराइल-हमास ग के 15 महीने बाद 3 लाख से ज्यादा फिलिस्तीनी नागरिक रफा बॉर्डर और साउथ गाजा के इलाके से नॉर्थ गाजा की तरफ लौटे चुके हैं। 19 जनवरी को हुए सीजफायर के बाद कल यानी सोमवार, 27 जनवरी को इजराइल ने फिलिस्तीनी नागरिकों नॉर्थ गाजा में लौटने की मंजूरी दी।

जंग शुरू होने के बाद 10 लाख से ज्यादा लोग साउथ की तरफ चले गए थे। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक गाजा में इजराइली हमलों से 47 हजार से ज्यादा लोगों मारे गए हैं, जबकि 1.10 लाख से ज्यादा घायल हुए हैं।

सीजफायर डील के तहत यह तय हुआ था कि इजराइल, 25 जनवरी से उत्तरी गाजा में फिलिस्तीनी लोगों को लौटने की अनुमति देगा। हालांकि इजराइल-हमास के बीच विवाद की वजह से इसमें 2 दिन की देरी हुई।

हमास बोला- लोगों का घर लौटना इजराइल की हार

हमास ने गाजा के विस्थापितों की घरवापसी को अपनी जीत बताया है। हमास ने कहा कि गाजा पर इजराइली कब्जे का प्लान फेल हो चुका है। लोगों का अपने घर लौटना इजराइल की हार का संकेत है। इजराइल ने सोमवार सुबह 9 बजे नेत्जरिम कॉरिडोर को खोल दिया।

बीबीसी के मुताबिक नेत्जरिम कॉरिडोर के खुलने के 2 घंटे के भीतर दो लाख विस्थापित फिलिस्तीनी पैदल गाजा की सीमा में घुसने में कामयाब हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 2 घंटे के बाद गाड़ियों के लिए सीमा खोली गई।

इजराइल बोला- हमास की कैद में 8 बंधक मारे गए

इजराइल ने कहा कि हमास की ओर से जारी की गई सूची में 33 में 8 बंधक पहले ही मारे जा चुके हैं। सरकार के प्रवक्ता डेविड मेंसार ने इसकी पुष्टि की है। इसका मतलब है कि अब आने वाले समय में हमास सिर्फ 18 बंधकों को ही रिहा करेगा। इजराइल सीरफायर के पहले चरण में अब तक 7 बंधकों को रिहा कर चुका है।

हमास इस हफ्ते 6 और इजराइली बंधकों को रिहा करेगा

सीजफायर समझौते के तहत इस हफ्ते हमास, इजराइल के 6 नागरिकों को रिहा करेगा। इन्हें 3-3 के दो बैच में गुरुवार और शनिवार को रिहा किया जाएगा। इसके बदले में इजराइल ने सोमवार, 27 जनवरी से नॉर्थ गाजा में फिलिस्तीनी नागरिकों को वापस लौटने की अनुमति दे दी।

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसकी जानकारी दी। रिहा होने वाले बंधकों में दो महिलाएं अर्बेल येहुद और अगर बर्गर शामिल हैं। इन्हें हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को बंधक बना लिया था।

इजराइल ने पिछले हफ्ते शनिवार को रिहा हुई 4 महिला बंधकों के साथ अर्बेल येहुद को रिहा करने की मांग की थी। हालांकि हमास ने अर्बेल की शनिवार को रिहाई नहीं की। इसे इजराइल ने सीजफायर का उल्लंघन बताया था।

इजराइल के 7 बंधक और 300 से ज्यादा फिलिस्तीनी रिहा

सीजफायर समझौते के तहत अब तक हमास ने इजराइल के 7 बंधकों को रिहा किया है। ये सभी महिलाए हैं। इनके बदले में इजराइल ने 300 से ज्यादा फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया है।

हमास ने रविवार को बचे हुए बंधकों की लिस्ट इजराइल को सौंप दी है। इजराइल हमास के बीच 19 जनवरी से सीजफायर शुरू हुआ है। सीजफायर का पहला फेज 42 दिन का है, इस दौरान इजराइल के सभी बंधकों को रिहा किया जाएगा।

शनिवार तक इजराइल को ये लिस्ट नहीं मिली थी। इसे इजराइल ने सीजफायर का उल्लंघन बताया था। इसके चलते नॉर्थ गाजा में फिलिस्तीनियों की वापसी में देरी हो रही थी।

इजराइल करीब 700 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा

सीजफायर डील 3 फेज में पूरी होगी। पहले फेज में हमास इजराइल से किडनैप किए गए 33 बंधकों को रिहा करेगा। साथ ही इजराइली सेना गाजा की सीमा से 700 मीटर पीछे लौटेगी। इजराइल के न्याय मंत्रालय ने भी 95 फिलिस्तीनी कैदियों की लिस्ट जारी की है, जिन्हें पहले फेज में रिहा किया जाएगा। इनमें 69 महिलाएं, 16 पुरुष और 10 नाबालिग शामिल हैं।

इजराइल 700 से ज्यादा फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। इनके नाम की लिस्ट भी जारी की गई है। इस लिस्ट में शामिल कई लोग हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं, जिनमें हमास और फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के सदस्य भी शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.