हिंद महासागर में पहुंचे चीन के 3 जासूसी जहाज, भारत को टालना पड़ा मिसाइल टेस्ट, बंगाल की खाड़ी में आखिर कर क्‍या रहा ड्रैगन?

Updated on 27-11-2025 01:33 PM
बीजिंग: चीन के जासूसी जहाज Shi Yan-6 की वजह से भारत को अपना प्रमुख मिसाइल टेस्ट टालना पड़ा है। चीन, हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी में भारत के पीछे हाथ धोकर पड़ा हुआ है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिण में अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में एक चीनी सर्वे जहाज 'शि यान-6' के बाद भारत को अपना मिसाइल टेस्ट टालना पड़ा है। द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले ये मिसाइल टेस्ट 25-27 नवंबर के लिए प्लान किया गया था, लेकिन अब 1-3 दिसंबर के लिए इसे टाल दिया गया है। उम्मीद लगाई जा रही है कि उस वक्त तक शि यान-6 इस क्षेत्र से बाहर निकल जाएगा और मॉरीशस की तरफ बढ़ जाएगा।

भारत के मिसाइल टेस्ट से ठीक पहले सर्विलांस जहाज भेजने का चीन का लंबा इतिहास रहा है। चीन कई बार ऐसा कर चुका है और ज्यादातर बार भारत को अपना मिसाइल टेस्ट टालना पड़ा है। नौसेना की भाषा में सर्वे जहाज कई काम कर सकते हैं, जिसमें मिसाइल के रास्ते को ट्रैक करना भी शामिल है। सूत्रों ने कहा है कि शि यान-6 एक जासूसी जहाज है, जिसमें पानी के अंदर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए रडार और सेंसर जैसे एडवांस्ड गैजेट लगे हैं।
चीनी जासूसी जहाज, भारत ने टाली मिसाइल टेस्ट
चीनी सर्विलांस जहाजों का बार बार हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी में आना भारत के लिए परेशान करने वाला रहा है। वर्तमान में शी यान-6 सहित तीन चीनी सर्विलांस जहाज भारत के नजदीकी अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में सक्रिय हैं। शी यान-6 को चीन एक वैज्ञानिक अभियान पर होने का दावा करता है, लेकिन भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक यह जहाज अत्याधुनिक रडार, सेंसर और समुद्री निगरानी प्रणालियों से लैस है, जो मिसाइल की उड़ान पथ समेत कई तरह की डेटा की जासूसी कर सकता है। डिफेंस एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जासूसी जहाज भेजकर चीन न सिर्फ भारत के सामरिक कार्यक्रमों की जानकारी जुटाना चाहता है, बल्कि क्षेत्र में अपनी नौसैनिक उपस्थिति और शक्ति प्रक्षेपण क्षमता को भी मजबूत कर रहा है।चीन के बाकी दोनों सर्विलांस जहाज शेन हाई यी हाओ (Shen Hai Yi Hao) और लान हाई 201 (Lan Hai 201) भी इस वक्त भारत के नजदीकी अंतर्राष्ट्रीय जल क्षेत्र में ही मौजूद हैं। शेन हाई यी हाओ, मालदीव के पास समुद्री पर्वतों और खनिजों के सर्वेक्षण में लगा हुआ है और इसके पास 7,000 मीटर से ज्यादा गहराई तक जाने वाले पनडुब्बी प्लेटफॉर्म हैं। यह जहाज समुद्र तल के संसाधनों के अध्ययन के साथ-साथ संभावित रूप से समुद्री केबल मार्गों और पनडुब्बी मार्गों की मैपिंग भी कर सकता है, जो सैन्य स्ट्रैटजी के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील होता है। वहीं लान हाई 201 लक्षद्वीप के पश्चिमी क्षेत्र में सक्रिय है और यह सोनार तकनीक के माध्यम से समुद्र के भीतर की संरचना और गतिविधियों से संबंधित विभिन्न प्रकार का डेटा जमा करता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.