हनुमानगढ़ी में 288 साल पुरानी परंपरा बदली:गद्दीनशीन महंत पहली बार बाहर निकले

Updated on 30-04-2025 01:38 PM

अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के गद्दीनशीन ने 288 साल पुरानी परंपरा बदल दी। पहली बार गद्दीनशीन महंत हनुमानगढ़ी से बाहर निकले। महंत प्रेमदास 8 सालों से गद्दीनशीन हैं। इस अवधि में वह कभी भी बाहर नहीं आए।

प्रेमदास ने रामलला के दर्शन की इच्छा जताई थी। कहा था- मेरे सपने में हनुमान जी आए थे। उन्होंने रामलला का दर्शन करने का आदेश दिया। इसके बाद उन्होंने अखाड़े के सभी सदस्यों की 21 अप्रैल को बैठक बुलाई।

इस बैठक में परपंरा बदलने के फैसले पर मुहर लगी। तय हुआ कि प्रेमदास रामलला के दर्शन करने जाएंगे। संत प्रेमदास 2016 में हनुमानगढ़ी के 22वें गद्दीनशीन महंत बने थे।

अक्षय तृतीया पर बुधवार को हनुमानगढ़ी से संत प्रेमदास बाहर निकले। हाथी, घोड़े, बैंड–बाजे और शंखनाद के साथ सरयू तट पर पहुंचे। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की।

प्रेमदास ने सरयू में शिष्यों के साथ स्नान किया और फरसा लहराकर हनुमान जी और जय श्रीराम के नारे लगाए। इसके बाद राम लला का दर्शन किया। हलवा, पूरी, पकौड़ी और ड्राई फ्रूट फल का भोग लगाया। मंदिर में करीब 1 घंटे बिताया। बोले-परम आनंद मिला रामलाल का दर्शन करके।

1737 से चल रही परंपरा, 1925 में लिखा गया हनुमानगढ़ी का संविधान संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत ज्ञानदास के उत्तराधिकारी संजय दास ने बताया- 288 साल ( 1737) से यह परंपरा है। ऐसा इसलिए है कि गद्दीनशीन सिर्फ हनुमान जी की सेवा करें।

हनुमानगढ़ी का संविधान 1925 में लिखा गया, जो परंपराएं शुरू से चली आ रही थीं, उन्हें लिखित में संतों ने मान्यता दी। इसके अनुसार, गद्दीनशीन का पद संभालने के बाद गद्दी पर आसीन महंत 52 बीघे में फैले हनुमानगढ़ी परिसर में ही रहते हैं। वह यहीं पर हनुमान जी की सेवा करते हैं। मृत्यु के बाद ही उनका शरीर परिसर के बाहर जा सकता है।

1980 के दशक में कोर्ट ही हनुमानगढ़ी में लगी संजय दास ने बताया- हनुमानगढ़ी का संविधान इतना सख्त हैं कि गद्दीनशीन को स्थानीय अदालतों में भी पेश होने से रोक दिया जाता था। वह कोर्ट में भी नहीं जा सकते थे, बल्कि 1980 के दशक में कोर्ट ही हनुमानगढ़ी में लगी थी। वहीं जज बैठे थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.