लॉस एंजिलिस में आग से अब तक 25 की मौत:30 लोग लापता, 12 हजार इमारतें खाक

Updated on 15-01-2025 02:23 PM

अमेरिका के लॉस एंजिलिस में लगी आग से मंगलवार तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 30 लोग लापता हैं। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक यहां पर 90 हजार लोगों को इमरजेंसी एग्जिट अलर्ट (शहर छोड़ने का अलर्ट) दिया गया है। पुलिस ने प्रभावित इलाकों से अब तक 50 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर लूटपाट, आग वाले इलाकों में ड्रोन उड़ाने और कर्फ्यू का उल्लंघन करने जैसे कई आरोप हैं।

मंगलवार को हवाओं की गति पूर्वानुमान से कम रही, जिससे रेस्क्यू दल को आग पर काबू पाने में काफी मदद मिली। फिलहाल पैलिसेड्स और ईटन को छोड़कर बाकी जगहों पर आग को लगभग काबू कर लिया गया है। आग से अब तक 12 हजार से ज्यादा इमारतें नष्ट हो गई हैं, जबकि 155 वर्ग किलोमीटर का इलाका खाक हो चुका है।

नेशनल वेदर सर्विस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा- हम अभी भी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हैं। हालांकि मंगलवार को हवा की स्पीड उतनी नहीं रही, जिसकी आशंका जाहिर की गई थी। बुधवार को हालात में और सुधार हो सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डोनाल्ड ट्रम्प 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करने के बाद प्रभावित इलाकों का दौरा कर सकते हैं। वहीं अमेरिकी संसद के निचले सदन के स्पीकर माइक जॉनसन का कहना है कि कैलिफोर्निया में वाटर मिसमैनेजमेंट हुआ है। वहां के लोकल लीडर्स आग को लेकर लापरवाह थे।

आग से 13 लाख करोड़ का नुकसान

रॉयटर्स के मुताबिक लॉस एंजिलिस (LA) में लगी आग से अब तक करीब 11.60 लाख करोड़ से लेकर 13 लाख करोड़ रुपए (135-150 बिलियन डॉलर) के नुकसान की आशंका है। यहां पर आग को कुछ हद तक काबू किया गया है। लोगों से मास्क पहने रहने की अपील की गई है।

दूसरी ओर लॉस एंजिलिस पुलिस के मुताबिक ब्रेटनवुड स्थित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के घर में चोरी की कोशिश की गई। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था, हालांकि बाद में इन्हें छोड़ दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.