दो दिवसीय मुख स्वास्थ्य जांच शिविर में 245 लोगों का पंजीयन

Updated on 08-08-2024 12:50 PM

धमतरी। कलेक्टर नम्रता गांधी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग धमतरी एवं शासकीय दंत महाविद्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत आज नगरी ग्राम सांकरा स्थित मानस भवन में शिविर रखा गया। शिविर में कमार जनजाति एवं अन्य पिछड़ी जनजातियों के अलावा सभी समुदायों के मुख स्वास्थ्य का जांच किया गया। आज आयोजित शिविर को बतौर मुख्य अतिथि सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम ने संबोधित करते हुए ने कहा कि मुख स्वास्थ्य का जांच समय-समय पर आवश्य कराते रहना चाहिए। इससे मुख के कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। कार्यकम की अध्यक्षता करते हुए बीएमओ नगरी डॉ ए.के. नेताम ने कहा कि मुख स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसे गुटखा, खैनी इत्यादि नशीली पदार्थ खाकर खराब न करे, क्योंकि मुंह हमारे अंदरूनी अंग तक पहुंचने का प्रथम मार्ग है। इसलिए इसके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

बीपीएम नगरी हितेन्द्र कुमार साहू ने कहा कि आज के शिविर के उत्साहवर्धक परिणाम को देखते हुए अन्य सेक्टर में भी इस प्रकार के कैम्प का आयोजन किया जाएगा। आज के शिविर में कुल 150 लोगों का पंजीयन किया गया, जिसमें से मुख स्वास्थ्य के 108 मरीजों में से 15 मरीज कमार जनजाति के रहे। इसी तरह माईल्ड फ्लूरोसिस-05., दांत में झनझनाहट के 18, पूर्ण नकली दाँत की आवश्यकता वाले 20 और आंशिक रूप से नकली दाँत के आवश्यकता वाले 45  मरीज मिले है। इस तरह बीते दिन मगरलोड के मोहेरा और आज नगरी के ग्राम सांकरा में आयोजित मुख स्वास्थ्य जांच शिविर में कुल 245 लोगों का पंजीयन किया गया। शिविर में दंत महाविद्यालय रायपुर के डॉ. महेन्द्र कुमार अनंत, डॉ. सोपान सिंह, डॉ. शुभम सेठी, डॉ. शशांक अग्रवाल और सिविल अस्पताल नगरी से डॉ. दीपिका साहू सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.