24 बाउंड्री, 150 रन... WBBL में गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटी ये बल्लेबाज, रच दिया इतिहास

Updated on 10-11-2024 05:55 PM
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका की पूर्व महिला क्रिकेटर लिजेल लीग इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धमाल मचा रही हैं। लिचेल ली ने महिला बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेंस के लिए तूफानी बैटिंग से इतिहास रच दिया। लिजेल ली ने पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ 150 रनों की पारी खेली। महिला बिग बैश लीग में यह किसी भी बल्लेबाज के द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है। अपनी इस पारी में लिजेल ली ने 75 गेंद का सामना किया जिसमें 12 चौके और 12 छक्के भी शामिल रहे।

अपनी इस दमदार पारी में लिजेल ली ने सिर्फ 51 गेंद में शतक पूरा कर लिया। शतक पूरा करने तक लिजेल ने 8 चौके और 9 छक्के लगा चुकी थी। शतक पूरा करने के बाद भी लिजेल ली का तूफान थमने का नाम लिया और महिला बिग बैश लीग के इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेली दी। महिला बिग बैश लीग में लिजेल ली ने ऑस्ट्रेलिया की ग्रेस हैरिस को पीछे छोड़ा जिन्होंने 136 रनों की पारी खेली थी।

होबार्ट हरिकेंस ने दर्ज की एकतरफा जीत

लिजेल की इस दमदार बल्लेबाजी के बदौलत होबार्ट हरिकेंस की टीम ने पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल करने में सफल रही। मैच में होबार्ट हरिकेंस की टीम ने लिजेल की दमदार बैटिंग से निर्धारित 20 ओवर के खेल में 3 विकेट के नुकसान पर 203 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इस स्कोर के जवाब में पर्थ स्कॉर्चर्स की हालत पहले ओवर से ही खराब हो गई।

पर्थ की टीम होबार्ट को बिल्कुल भी टक्कर नहीं दे सकी। ऐसे में पर्थ की पूरी टीम मिलकर लीजेल के बराबर भी रन बनाने में सफल नहीं हो सकी। नतीजा ये हुआ कि पर्थ स्कॉर्चर्स की पूरी टीम 19.3 ओवर में सिर्फ 131 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह होबार्ट ने मुकाबले को 72 रन से मैच को अपने नाम कर लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.