UAE में 2 और भारतीयों को मौत की सजा:हत्या के दोषी थे, 19 दिन पहले वहां UP की महिला को फांसी हुई थी

Updated on 06-03-2025 02:37 PM

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में दो और भारतीय नागरिकों को फांसी दी गई है। दोनों को हत्या के आरोप में दोषी ठहराए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय विदेश मंत्रालय ने फांसी दिए जाने की पुष्टि की है। UAE अधिकारियों ने 28 फरवरी 2025 को भारत के दूतावास को सूचित किया कि दोनों को फांसी दे दी गई है। फांसी किस तारीख को दी गई, यह अभी साफ नहीं है। दोनों केरल के हैं। उनके नाम मोहम्मद रिनाश अरंगीलोट्टू और मुरलीधरन पेरुमथट्टा वलाप्पिल हैं।

भारत ने क्षमादान की अपील की थी, कोर्ट ने ठुकराया 

विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारतीय दूतावास ने दया याचिका और क्षमादान के लिए अपील की थी लेकिन, UAE की सुप्रीम कोर्ट उनकी मौत की सजा को बरकरार रखा। मंत्रालय ने बताया कि मृतकों के परिवारों को फांसी की सूचना दे दी गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक रिनाश अल ऐन में एक ट्रैवल एजेंसी में काम करता था। उसने UAE के नागरिक की हत्या की थी। वहीं, मुरलीधरन को एक भारतीय शख्स की हत्या के लिए मौत की सजा सुनाई गई थी।

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि उसने दोनों को हर संभव कानूनी मदद मुहैया कराई है। मंत्रालय दोनों के परिवार के सदस्यों को अंतिम संस्कार में शामिल होने की व्यवस्था करने की कोशिश कर रहा है।

विदेश में सबसे ज्यादा UAE ने मौत की सजा दी 

विदेशी धरती पर मौत की सजा पाए भारतीयों की सबसे अधिक संख्या UAE में है। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने 13 फरवरी को राज्यसभा को बताया था कि वहां पर 29 भारतीयों को मौत की सजा का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि उत्तर प्रदेश के बांदा की रहने वाली 33 साल की शहजादी खान और केरल के 2 युवकों को सजा सुनाए जाने के बाद यह संख्या घटकर 26 हो गई है।

UAE में शहजादी खान को 15 फरवरी को फांसी दी गई थी। शहजादी पर 4 महीने के बच्चे की हत्या का आरोप था। वह 2 साल से दुबई की जेल में बंद थी। कोर्ट ने 4 महीने पहले उसे फांसी की सजा सुनाई थी। उसे 5 मार्च को UAE में ही दफना दिया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.