177 रन... संजू सैमसन का बल्ला जमकर बोला, सैयद मुश्ताक अली में बन गया नया रिकॉर्ड

Updated on 27-11-2025 01:41 PM
लखनऊ: गुजरात के उर्विल पटेल और आर्या देसाई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले दिन सर्विसेज के खिलाफ टूर्नामेंट के इतिहास सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी बनाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 174 रन जोड़े। उर्विल ने इस दौरान 31 गेंदों में सेंचुरी भी बनाई, जिससे उनकी टीम को आसान जीत मिली। हालांकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की सबसे बड़ी साझेदारी का इस जोड़ी का रिकॉर्ड चंद घंटों में ही टूट गया। केरल की ओपनिंग जोड़ी संजू सैमसन और रोहन कुन्नुमल ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

संजू और रोहन ने 177 रन जोड़े

ओडिशा के खिलाफ मैच में संजू सैमसन और रोहन कन्नूमल ने 177 रनों की नाबाद साझेदारी बनाई। टीम के सामने जीत के लिए इतने ही रनों का लक्ष्य था। रोहन ने 60 गेंदों पर 121 रन बनाए। उन्होंने 10 चौके और 10 छक्के मारे। दूसरी तरफ संजू सैमसन ने 41 गेंद पर 51 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और एक छक्का निकला। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप किए जा चुके संजू ने यहां सेकंड फिडल की भूमिका निभाई और विस्फोटक खेल रहे रोहन को स्ट्राइक देने पर फोकस किया।
इस सीजन से पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पहले विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी मनन वोहरा और अर्जुन आजाद ने बनाई थी। चंडीगढ़ की इस जोड़ी ने बिहार के खिलाफ 2023 सीजन में 159 रन जोड़े थे। 2025-26 सीजन के पहले दिन यह रिकॉर्ड तीन बार टूट जीता। किशन लिंगदोह और अर्पित भटेवारा ने पहले विकेट के लिए मेघालय के खिलाफ 157 रनों की साझेदारी बनाई।

मैच में क्या-क्या हुआ?

इस मुकाबले में पहले खेलते हुए लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ओडिशा ने 7 विकेट पर 176 रन बनाए। कप्तान बिप्लब सामंत्रे ने अर्धशतक लगाते हुए सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। एमडी निधीश ने केरल के लिए 4 विकेट झटके। 101 गेंदों पर 177 रनों की नाबाद साझेदारी बनाकर संजू और रोहन ने केरल को पहले मैच में जीत दिला दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.