स्वीडन के पास मिला 170 साल पुराने जहाज का मलबा:इसमें 100 शैम्पेन की बोतलें मौजूद

Updated on 27-07-2024 12:30 PM

स्वीडन के पास बाल्टिक समुद्र में 19वीं सदी में डूबे जहाज का मलबा बरामद हुआ है। CNN के मुताबिक, यह जहाज शैम्पेन (एक तरह की शराब) की बोतलों, मिनरल वॉटर और पोर्सीलेन (सेरेमिक) से भरा हुआ था।

जहाज का मलबा स्वीडन के ओलैंड के 37 किमी दक्षिण में मौजूद था। यह जहाज 170 साल पहले डूबा था। मलबे को ढूंढने वाले पोलैंड के डाइवर स्टैचुरा ने बताया कि वे पिछले 40 सालों से बाल्टिक समुद्र में जहाजों के मलबे की तस्वीरें लेते रहे हैं। यह पहली बार है जब उन्हें किसी जहाज पर शराब की 100 से ज्यादा बोतलें मिली हैं।

स्टैचुरा की कंपनी की तरफ से जारी किए गए प्रेस रिलीज में बताया गया कि जहाज का मलबा बहुत ही अच्छी हालत में था। शैम्पेन क्ले से बनी बोतलों में थी जिस पर सेल्टर्स ब्रांड का स्टिकर लगा हुआ था। यह 19वीं सदी में जर्मनी के सबसे बेहतरीन शैम्पेन ब्रांड्स में से एक था। आमतौर पर इनकी शराब को शाही परिवार खरीदते थे। इसके अलावा दवाइयों में भी इसका इस्तेमाल होता था।

800 साल पहले बोतलों में स्टोर की गई थी शराब
ब्रांड का नाम जर्मनी के शहर सेल्टर्स के नाम पर रखा गया था। शराब 800 साल पहले बोतलों में स्टोर की गई थी। कंपनी ने बताया कि यह शराब इतनी कीमती होती थी, कि इसे एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाते वक्त पुलिस भी साथ जाती थी।

स्वीडन की सरकार को जहाज के मलबे और उसमें मिले सामान की जानकारी दे दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसे समुद्र से निकलाने में करीब 1 साल तक का समय लग सकता है। यह जहाज कहां जा रहा था और कैसे डूबा था इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

बाल्टिक समुद्र में 1 लाख से ज्यादा जहाजों का मलबा
ब्रिटिश मीडिया द गार्डियन के मुताबिक, बाल्टिक समुद्र में 1 लाख से ज्यादा जहाजों का मलबा मौजूद हैं। ऐसे में अक्सर मरीन डाइवर्स, पुरातत्व विभाग के एक्सपर्ट्स और समुद्री लुटेरे यहां आते रहते हैं।

वहीं 2 दिन पहले ऑस्ट्रेलिया में 55 साल पहले डूबे जहाज का मलबा मिला था। यह जमीन से 170 मीटर नीचे मौजूद था। 21 लोगों की जान लेने वाले एमवी नूनगाह जहाज 23 अगस्त 1969 को न्यू साउथ वेल्स से टाउन्सविले की ओर निकला था। इसे लगभग 1300 किमी की दूरी तय करनी थी।

ऑस्ट्रेलिया में 55 साल बाद मिला जहाज का मलबा
जहाज पर 52 लोग सवार थे, जो स्टील से भरे कंटेनर ले जा रहे थे। ये 25 अगस्त तक 315 किलोमीटर आगे निकल गया था तभी उसका सामना एक खतरनाक तूफान से हुआ। इसकी रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटा से भी ज्यादा थी जिसे जहाज संभाल नहीं पाया और वह डूब गया।

जहाज के डूब जाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई सेना ने इतिहास की सबसे बड़ी समुद्री खोज की थी। सेना विमान, हेलिकॉप्टर और जहाजों से एमवी नूनगाह को तलाशने निकली थी। ऑस्ट्रेलियाई सेना को जहाज डूबने के 12 घंटे बाद 26 लोग लकड़ी के सहारे तैरते हुए मिले थे। तब से जहाज लोगों के लिए एक रहस्य बना हुआ था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.