वेस्टइंडीज-साउथ अफ्रीका टेस्ट के पहले दिन 17 विकेट गिरे:तेज गेंदबाजों ने 15 बैटर्स को पवेलियन भेजा

Updated on 16-08-2024 05:15 PM

वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन 17 विकेट गिरे, जो इस ग्राउंड पर टेस्ट क्रिकेट के एक दिन में सबसे अधिक है।

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 160 रन बनाए। वहीं, वेस्टइंडीज के भी 97 रन पर 7 विकेट गिर गए हैं।

17 में से 15 विकेट पेसर्स
पहले दिन दोनों टीमों के गिरे 17 विकेट में से 15 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए। पहले दिन खेले गए 82.2 ओवर में से 68 ओवर तेज गेंदबाजों ने किए। वेस्टइंडीज की ओर से शमार जोसेफ ने 5 और जेडन सील्स ने 3 विकेट लिए। इसके अलावा गुडाकेश मोटी और जेसन होल्डर ने 1-1 विकेट लिए।

साउथ अफ्रीका की ओर से वियान मुल्डर ने 6 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट लिए। इनके अलावा नांद्रे बर्गर ने 2 और केशव महाराज ने 1 विकेट लिया।

दोनों टीमों के टॉप 6 बल्लेबाजों में से सिर्फ एक बैटर 30+ पहुंचा
इस मैच में दोनों टीमों के टॉप 6 बल्लेबाजों में से केवल वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर ही 30 रन से ज्यादा बनाने में सफल हुए। वे 51 गेंदों का सामना कर 33 रन बना कर नाबाद हैं।

वहीं साउथ अफ्रीका के टॉप 6 बल्लेबाजों की बात करें तो डेविड बेडिंघम ने 54 गेंदों का सामना कर 28 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने 65 गेंदों का सामना कर 26 रन बनाए।

डेन पीड्ट, और नांद्रे बर्गर ने दक्षिण अफ्रीका को 160 रन तक पहुंचाया
डेन पीड्‌ट और नांद्रे बर्गर ने 10वें विकेट के लिए साउथ अफ्रीका के लिए रिकॉर्ड 107 गेंदों पर 63 रन की साझेदारी की। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका का स्कोर 160 रन तक पहुंचाया।

साउथ अफ्रीका ने 97 रन पर अपने 9 विकेट खो दिए थे। जिसके बाद डेन पीड्‌ट और नांद्रे बर्गर ने साउथ अफ्रीका की पारी को संभाला। डेन पीड्‌ट ने 60 गेंदों का सामना कर नाबाद 38 रन बनाए। वे टीम की ओर से टॉप स्कोरर रहे। वहीं नांद्रे बर्गर ने 56 गेंदों का सामना कर 23 रन बनाए।

जोसन होल्डर 33 रन बनाकर क्रीज पर
वेस्टइंडीज की शुरुआत भी पहली पारी में अच्छी नहीं रही। वेस्टइंडीज ने 2 रन पर ही अपना पहला विकेट खो दिया। वेस्टइंडीज के 4 खिलाड़ी 43 रन के अंदर ही पवेलियन लौट चुके थे।

उसके बाद जेसन होल्डर ने वेस्टइंडीज की पारी को संभालने का प्रयास किया। उन्होंने सातवें विकेट के लिए गुडाकेश मोती के साथ 75 गेंदों पर 41 रन की साझेदारी कर वेस्टइंडीज का स्कोर 7 विकेट पर 97 रन तक पहुंचाया। होल्डर अभी 51 गेंदों का सामना कर 33 रन बना कर क्रीज पर हैं। वेस्टइंडीज पहली पारी में अभी साउथ अफ्रीका से 63 रन पीछे है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.