लोन नहीं मिलने पर बैंक से लूटा 17 किलो सोना:मनी हाइस्ट सीरीज से आया आइडिया फिर यूट्यूब वीडियो देखकर बनाया प्लान

Updated on 02-04-2025 12:31 PM

कर्नाटक के दावणगेरे जिले के एक शख्स ने लोन नहीं मिलने पर बैंक से 17 किलो सोना लूट लिया। पुलिस ने बताया- चोरी का मुख्य आरोपी विजयकुमार (30 साल) आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उसने अगस्त 2023 में SBI बैंक में 15 लाख रुपए के लोन के लिए अप्लाई किया था, लेकिन उसका एप्लिकेशन रिजेक्ट हो गया। इससे नाराज होकर उसने बैंक से 13 करोड़ रुपए का सोना लूटा।

पुलिस ने कहा- आरोपी विजयकुमार को स्पैनिश क्राइम ड्रामा सीरीज 'मनी हाइस्ट' से चोरी का आइडिया आया। इसके बाद उनके यूट्यूब वीडियो देखकर 6-9 महीने में बैंक लूट की प्लानिंग की। बैंक लूटने में उसने भाई अजयकुमार, बहनोई परमआनंद और तीन अन्य साथी अभिषेक, चंद्रु और मंजूनाथ की भी मदद ली। पुलिस ने फिलहाल सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बैंक चोरी का बनाया सटीक प्लान, कई बार प्रैक्टिस की

पुलिस ने बताया कि आरोपी विजयकुमार ने बैंक लूटने से पहले अपने 5 साथियों के साथ मिलकर कई महीने प्लानिंग की। विजयकुमार और चंद्रू ने कई बार बैंक की रेकी की। उन्होंने रात को सुनसान खेतों से बैंक तक जाने की मॉक ड्रिल की ताकि पुलिस और आम लोगों की मूवमेंट का अंदाजा ना हो सके।

इसके बाद गैंग ने खिड़की से बैंक में एंट्री ली। साइलेंट हाइड्रोलिक आयरन कटर और गैस-कटिंग टूल्स का इस्तेमाल करके बैंक के लॉकर तोड़े। किसी ने भी फोन का इस्तेमाल नहीं किया। CCTV का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) भी साथ ले गए। जिससे पुलिस के लिए कोई सुराग नहीं बचा।

विजयकुमार ने सिक्योरिटी बैरियर काटने के लिए इस्तेमाल किए गए ऑक्सीजन सिलेंडर के सीरियल नंबर भी मिटा दिए। गैंग ने मिर्च पाउडर स्ट्रॉन्ग रूम और मैनेजर के केबिन समेत पूरे बैंक में फैला दिया ताकि पुलिस के लिए जांच करना मुश्किल हो जाए।

पुलिस ने कई राज्यों में की आरोपियों की तलाश 

चोरी के बाद गैंग ने चोरी किए गए सोने को को बेचना शुरू कर दिया। इससे मिले पैसे को बिजनेस और घर खरीदने के लिए इस्तेमाल किया। इधर, पुलिस की इन्वेस्टिगेशन टीम ने नवंबर से फरवरी के बीच गुजरात, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में सर्च ऑपरेशन किए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.