भिक्षावृत्ति रोकने 15 हाट स्पाट किए चिह्नित, दल करेंगे निगरानी

Updated on 27-05-2024 01:51 PM
भोपाल। शहर में भिक्षावृत्ति रोकने के लिए दलों का गठन किया गया है। यह दल चिह्नित किए गए 15 हाट स्पाट पर निगरानी करेंगे। साथ ही बच्चों से भीख मंगवाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे।दरअसल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर जिले में बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए नौ जून तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान को सफल बनाने के लिए दल तैयार किए गए हैं। इन दलों में महिला बाल विकास की क्षेत्रीय पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ पुलिस , नगरीय प्रशासन, स्वयं सेवी संगठनों के अधिकारी - कर्मचारी शामिल किए गए हैं। बता दें कि बच्चों से भीख मंगवाने पर पांच वर्ष का कारावास और एक लाख रुपये के आर्थिक दंड का प्रविधान है।

जानकारी के अनुसार शहर के ट्रैफिक चौराहों, धार्मिक स्थलों, पर्यटन स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे स्वयं या अपने परिवारों के साथ भिक्षावृत्ति में संलग्न देखे गए हैं।शहरी क्षेत्रों में बाल भिक्षावृत्ति में कई बार अन्य राज्यों,जिलों के बच्चे भी शामिल होते हैं। जिन्हे भिक्षावृत्ति के उद्देश्य के लिए तस्करी कर जबरदस्ती लाया जाता है। भिक्षावृत्ति के कार्य में संलग्न अधिकांश बच्चे नशे में संलिप्त भी होते हैं। यह भी देखा गया है कि भिक्षावृत्ति में लिप्त परिवारों के द्वारा नवजात शिशुओं एवं छोटे बच्चों के जरिए भी भीख मांगने, मांगवाने का कार्य किया जाता है। जो कि बच्चों के हित में नहीं होने के साथ-साथ उनके लिए अत्यंत जोखिमपूर्ण और उनके विकास में बाधक भी है।इसकी रोकथाम के लिए राज्य शासन द्वारा "सड़क पर रहने वाले बच्चों के पुनर्वास के लिए नीति 2022" लागू की गई है। जिसके तहत भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों का चिह्नांकन कर, बच्चों तथा उनके परिवारों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रविधान किया गया है।

20 दिवसीय जागरूकता अभियान किया शुरू

भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए किशोर न्याय अधिनियम के उक्त प्रविधानाें के तहत, संचालानालय महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार भोपाल जिले में 20 दिवसीय जागरूकता अभियान नौ जून तक जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों और अन्य विभागों के साथ मिलकर शुरू किया गया है।यह सभी दल 15 हाट स्पाट की सघन निगरानी करेंगे। भिक्षावृत्ति करते मिलने वाले बच्चे एवं बच्चों के परिजनों को उचित परामर्श दिया जाएगा। साथ ही विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए डाटाबेस तैयार किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.