अकील और वाहबी समेत 14 हिजबुल्लाह कमांडर खत्म... लेबनान में हवाई हमले के बाद इजरायली सेना का बड़ा दावा

Updated on 22-09-2024 01:11 PM
बेरूत: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा है कि उसके शुक्रवार को लेबनान में किए गए हमले में हिजबुल्लाह की राडवान फोर्स के कई शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। हमले में मरने वालों में हिजबुल्लाह के सैन्य अभियानों का प्रमुख इब्राहिम अकील भी शामिल है। हिजबुल्लाह ने भी माना है कि हवाई हमले में उसके दो वरिष्ठ कमांडर और दूसरे लड़ाके मारे गए, जो हमले के वक्त बैठक कर रहे थे। इजरायली सेना ने हमले में मारे गए राडवान के कमांडरों के नाम भी बताए हैं।

टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट में कहा गया है कि अकील हिज्बुल्लाह के सैन्य अभियानों का प्रमुख, राडवान फोर्स का कमांडर और गलील पर आक्रमण का मास्टरमाइंड था। आईडीएफ ने शुक्रवार को जब हमला किया तो अकील लेबनान की राजधानी बेरूत में एक आवासीय इमारत के नीचे राडवान फोर्स के वरिष्ठ कमांडरों के साथ बैठक कर रहा था। अकील के अलावा राडवान फोर्स के पूर्व कमांडर अहमद वाहबी भी मरने वालों में है।

हमले में मारे गए लोगों के नाम


रिपोर्ट के मुताबिक, हमले में मरने वालों में अकील और अहमद वाहबी के अलावा मरने वाले राडवान फोर्स कमांडरों की पहचान आईडीएफ ने की है। मरने वालों में कमांडर हसन हुसैन, तटीय क्षेत्र का कमांडर समीर हलावी, काना क्षेत्र कमांडर अब्बास मुस्लिमानी, रमीम रिज का कमांडर अब्दुल्ला हिजाजी, खियाम क्षेत्र का कमांडर मुहम्मद रेडा,माउंट डोव क्षेत्र के कमांडर हसन मैडी, हसन अब्द अल सतार, हुसैन हदराज, मोहम्मद अल-अत्तार और महमूद हमद मारे गए हैं।

इजरायली सेना के मुताबिक, ये कमांडर वर्षों से इजरायली क्षेत्र में राडवान फोर्स के हमले और घुसपैठ की योजना का नेतृत्व और योजना बना रहे थे, जिसे आदेश मिलने पर अंजाम दिया जाना था। अकील और हमले में मारे गए कमांडर इजराइल के खिलाफ आतंकवादी अभियानों की योजना बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने के लिए जिम्मेदार थे।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री फिरास अबियाद ने कहा कि हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। मरने वालों में तीन बच्चे और कई महिलाएं भी शामिल हैं। अबियाद ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं ने मलबे से मृतकों और घायलों को निकालने के लिए लगातार काम किया गया क्योंकि इजरायली हमले के बाद आवासीय इमारत धराशाई हो गई। अबियाद का कहना है कि हमले में 68 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से 15 अस्पताल में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.