बलूचिस्तान में ऑनर किलिंग के 13 आरोपी गिरफ्तार

Updated on 23-07-2025 01:26 PM

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक महिला और पुरुष की बेरहमी से हत्या किए जाने का वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वारदात मई में बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के पास एक सुनसान इलाके में हुई थी।

अब जब यह वीडियो सामने आया है, तो पूरे देश में आक्रोश फैल गया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक ट्राइबल (कबीलाई) नेता भी शामिल है।

यह हत्या 'ऑनर किलिंग' यानी इज्जत के नाम पर की गई। स्थानीय जिरगा (कबीलाई पंचायत) ने फैसला सुनाया था कि महिला ने अपने परिवार और कबीले की मर्जी के खिलाफ एक पुरुष से संबंध रखकर परंपराओं का उल्लंघन किया है। इसी आधार पर उसे मौत की सजा दी गई।

नजदीक से महिला को गोली मारी

वायरल वीडियो में दिखता है कि एक SUV और एक पिकअप ट्रक में सवार हथियारबंद लोग एक सुनसान इलाके में पहुंचते हैं। वहां वे महिला और पुरुष को गाड़ी से बाहर निकालते हैं। महिला को कुरान की एक प्रति दी जाती है। फिर वह स्थानीय ब्राहवी भाषा में एक व्यक्ति से कहती है: “आओ, मेरे साथ सात कदम चलो, फिर तुम मुझे गोली मार सकते हो।” कुछ कदम चलने के बाद वह कहती है, “तुम्हें बस मुझे गोली मारने की अनुमति है, इससे ज्यादा कुछ नहीं।”

इसके बाद उस व्यक्ति ने पास से पिस्तौल तानकर महिला को गोलियां मार दीं। तीसरी गोली लगने के बाद महिला जमीन पर गिर जाती है। इसके तुरंत बाद उसी जगह पुरुष को भी गोली मार दी जाती है। वीडियो में यह भी साफ दिखता है कि कुछ लोग दोनों शवों पर भी लगातार गोलियां चला रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि यह हत्याकांड एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा था और इसे 'परंपरा' के नाम पर अंजाम दिया गया। अब तक की जांच में मृतकों की पहचान बानो बीबी और अहसान उल्लाह के रूप में हुई है। पुलिस और सरकार दोनों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

हत्या में महिला का भाई भी शामिल

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने सोमवार को इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि झूठी शान की खातिर हत्या करने के इस मामले में 13 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

अल-जजीरा के मुताबिक, मृत दंपति का नाम बानो बीबी और एहसान उल्लाह था। बलूचिस्तान के पुलिस अधिकारी सैयद सुबूर आगा ने अल जजीरा को बताया कि FIR में आठ संदिग्धों के नाम हैं और 15 अज्ञात लोग शामिल है। वे मामले की जांच कर रहे हैं। मामले में और अधिक गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक बानो का भाई भी इस हत्या में शामिल है, वो फिलहाल फरार है। रिपोर्ट के मुताबिक बानो और एहसान को स्थानीय कबायली नेता सरदार शेरबाज खान के सामने पेश किया गया था। शेरबाज ने उनके रिश्ते को गलत ठहराया और उनकी हत्या का आदेश दिया।

2024 में पाकिस्तान में 547 ऑनर किलिंग हुईं

इस्लामाबाद की स्वतंत्र संस्था सस्टेनेबल सोशल डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (SSDO) के अनुसार, 2024 में देशभर में 32 हजार से अधिक लैंगिक हिंसा के मामले दर्ज हुए, जिनमें 547 ऑनर किलिंग के मामले थे।

इनमें से 32 बलूचिस्तान में हुए, लेकिन केवल एक मामले में सजा हुई। पाकिस्तान के प्रमुख मानवाधिकार संगठन HRCP के महासचिव हैरिस खालिक ने कहा कि ऑनर किलिंग तानाशाही को दिखाती है, जो पाकिस्तान के कई हिस्सों में अभी भी मौजूद है।

उन्होंने अल जजीरा से कहा- राज्य ने कानून का शासन स्थापित करने और नागरिकों के जीवन के अधिकार को सुनिश्चित करने के बजाय, कबीले के सरदारों और सामंती नेताओं को संरक्षण दिया है, जो अपनी सत्ता और स्थानीय संसाधनों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए ऐसी प्रथाओं को बढ़ावा देते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका-इजरायल के साथ इस लड़ाई को जारी रखेगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ किया है कि उनकी ओर से ना तो…
 17 March 2026
ढाका: भारत ने बांग्लादेश के साथ संबंधों को बेहतर करने की तरफ कदम बढ़ाया है। ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बांग्लादेश…
 17 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को तेहरान में किए गए हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस हमले में खामेनेई…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका-इजरायल गठबंधन और ईरान के बीच 18 दिन से चल रहे विनाशकारी युद्ध के रुकने की उम्मीद बंधी है। दोनों ओर से सार्वजनिक तौर पर आक्रामक बयानबाजी के बीच…
 17 March 2026
हेलसिंकी: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा है कि दुनिया को पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को खत्म कराने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने खासतौर से भारत से…
 17 March 2026
काबुल: पाकिस्तान के काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले के बाद अफगान तालिबान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हमले में 400 से ज्यादा मौतें होने के बाद अफगानिस्तान…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद युद्ध बढ़ता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से दुनिया में एनर्जी सप्लाई भी प्रभावित है। वहीं दूसरी…
Advt.