MP के 1.22 लाख शिक्षकों को चौथा क्रमोन्नति वेतनमान:कैबिनेट में फैसला, 3 से 6 हजार रुपए तक बढ़ेगा वेतन

Updated on 14-01-2026 12:57 PM

मध्यप्रदेश सरकार ने मकर संक्रांति से एक दिन पहले प्रदेश के शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में कार्यरत सहायक शिक्षक (एलडीटी) और उच्च श्रेणी शिक्षक (यूडीटी) को चौथा क्रमोन्नति वेतनमान देने का फैसला किया गया। इस निर्णय से प्रदेश के करीब 1.22 लाख शिक्षकों को सीधा लाभ मिलेगा, जिन्होंने 35 वर्ष की सेवा पूरी कर ली है।

सरकार के फैसले के तहत एलडीटी और यूडीटी दोनों संवर्ग के शिक्षकों को लंबे समय से लंबित चौथे क्रमोन्नति वेतनमान का लाभ दिया जाएगा। इसके बाद एलडीटी शिक्षकों का औसत वेतन करीब 1.15 लाख रुपए और यूडीटी शिक्षकों का औसत वेतन 1.25 लाख रुपए से अधिक हो जाएगा।

1 जुलाई 2023 से लागू होगा नया वेतनमान यह वेतनमान 1 जुलाई 2023 से प्रभावी होगा। जिन शिक्षकों की 35 साल की सेवा जुलाई 2023 से पहले पूरी हो चुकी है, उन्हें उसी तारीख से अब तक का पूरा एरियर मिलेगा। अनुमान है कि एरियर की राशि 1.20 लाख से 1.80 लाख रुपए तक हो सकती है। जिन शिक्षकों की 35 साल की सेवा 2023 से 2026 के बीच पूरी होगी, उन्हें सेवा पूर्ण होने की तिथि से एरियर दिया जाएगा।

कैबिनेट के अन्य बड़े फैसले

MP में लागू हुई स्पेस टेक नीति–2026

मोहन सरकार ने स्पेस टेक नीति–2026 को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही केरल और ओडिशा के बाद MP देश का तीसरा राज्य बन गया है जहां यह नीति लागू हुई है।इस नीति से:

  • उपग्रह निर्माण को बढ़ावा मिलेगा
  • कृषि, आपदा प्रबंधन और शहरी नियोजन में तकनीक का उपयोग बढ़ेगा
  • अगले 5 साल में ₹1000 करोड़ निवेश और 8 हजार रोजगार सृजन की संभावना है।

800 मेगावाट सोलर-स्टोरेज परियोजनाओं को हरी झंडी कैबिनेट ने सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए 800 मेगावाट की तीन परियोजनाओं को मंजूरी दी।

  • 300 MW (4 घंटे स्टोरेज)
  • 300 MW (6 घंटे स्टोरेज)
  • 200 MW (24 घंटे सोलर-सह-स्टोरेज)

ई-कैबिनेट की शुरुआत, टैबलेट लेकर पहुंचे मंत्री मोहन सरकार की यह पहली हाईटेक कैबिनेट बैठक रही। मुख्यमंत्री और सभी मंत्री फाइलों की जगह टैबलेट लेकर बैठक में शामिल हुए। इसका उद्देश्य पेपरलेस सिस्टम, पारदर्शिता और समय की बचत है।

इंदौर जामा मस्जिद भूमि आवंटन पर फिर विचार कैबिनेट में दिग्विजय सरकार के 2003 के फैसले—इंदौर जामा मस्जिद क्षेत्र में भूमि आवंटन—पर पुनर्विचार का एजेंडा लाया गया। हालांकि इस पर अंतिम फैसले की जानकारी नहीं दी गई।

शहरी अधोसंरचना के लिए ₹5000 करोड़ मंजूर

मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के तहत:

  • सड़क, पेयजल, सीवरेज, यातायात सुधार, ड्रेनेज और एसटीपी जैसे कार्यों के लिए ₹5000 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

‘संकल्प से समाधान’ अभियान 31 मार्च तक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि 16 विभागों की 91 योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को घर-घर जाकर जोड़ा जाएगा। अभियान चार चरणों में 31 मार्च तक चलेगा।

अन्य अहम निर्णय

  • 200 नए सांदीपनि विद्यालयों को मंजूरी (₹2660 करोड़)
  • 2026 के व्यापार मेलों में ऑटोमोबाइल पर 50% परिवहन टैक्स छूट
  • SAF जवान के परिजनों को ₹90 लाख अनुग्रह राशि।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.