दिल्ली में कोहरे से 117 फ्लाइट, 27 ट्रेनें लेट:हिमाचल में बर्फबारी से 200 सड़कें बंद

Updated on 17-01-2025 01:03 PM

देश के उत्तरी राज्यों में बर्फबारी के साथ-साथ घने कोहरे का भी असर लगातार बना हुआ है। शुक्रवार सुबह 18 राज्यों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटी। दिल्ली में 117 से ज्यादा फ्लाइट लेट हुईं। वहीं, 10 कैंसिल की गई। दिल्ली आने वाली 27 ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंची सकीं।

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ फिर बर्फबारी से सफेद हो गए हैं। 3 नेशनल हाईवे समेत 200 सड़कें बंद हैं। अकेले शिमला में ही 56 सड़कें बंद हुईं और HRTC की 15 बसें बर्फबारी में फंसी हैं। मौसम विभाग ने कहा कि यहां आज भी बर्फबारी होगी।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। दोनों राज्यों के 20 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से बर्फीली हवाएं चलेंगी, जिससे इन राज्यों में भी तापमान गिरेगा।

जम्मू-कश्मीर में 4, हिमाचल में 7 जिलों में बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को 4 जिलों अनंतनाग, पुंछ, भद्रवाह और डोडा में बर्फबारी हुई। इसके चलते इन जगहों पर दोबारा ठंड बढ़ गई है।

इसके पहले कुछ दिन मौसम साफ होने और धूप निकलने के चलते बर्फबारी रुकी हुई थी।

वहीं, हिमाचल प्रदेश के कुफरी, नारकंडा, लाहौल घाटी, सोलंग नाला, शिमला, भरमौर और मनाली में भी बर्फबारी हुई।

महाकुंभ में मौसम अपडेट के लिए वेबपेज

मौसम विभाग ने दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ में मौसम अपडेट के लिए वेबपेज लॉन्च किया है। यह प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ, आगरा, कानपुर और वाराणसी सहित पड़ोसी शहरों के लिए प्रति घंटा, तीन घंटे और साप्ताहिक पूर्वानुमान देता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.