जन समस्या निवारण शिविर में मिले 107 आवेदन

Updated on 02-08-2024 06:27 PM

महासमुंद। जनसमस्या निवारण पखवाड़ा अंतर्गत शहर के विभिन्न वार्डों में शिविर का आयोजन सतत जारी है। बड़ी संख्या में नागरिक अपनी मांग व समस्याओं को लेकर शिविर में पहुंच रहे हैं। जिनका विधिवत् निराकरण की त्वरित पहल की जा रही है।

इसी कड़ी में शुक्रवार को महासमुंद के वार्ड क्रमांक 15, 17 एवं 18 के नागरिकों के मांगों व स्थानीय समस्याओं के निराकरण के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि प्रकाश शर्मा, दिनेश रूपरेला, पार्षद देवीचंद राठी, महेन्द्र जैन, पवन पटेल, मनीष शर्मा, दिग्विजय साहू, बसंत लुनिया, ऋषभ जाफना, नंदू जलक्षत्री, जतिन रूपरेला, खुशाल ठाकुर, श्रीमती हेमलता पटवा एवं श्रीमती चंद्रलेखा साहू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने शिविर का जायजा लेते हुए नागरिकों से अपनी मांग एवं समस्याओं के संदर्भ में आवेदन देकर लाभ उठाने की अपील की। जनप्रतिनिधियों ने शिविर में पहुँचे सभी आवेदकों से आवेदन पत्र लेकर उनके मांगों एवं समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सीएमओ एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी लवकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास निर्माण, पेयजल, राजस्व विभाग, विद्युत विभाग से संबंधित आवेदनों के अलावा शिविर में जन्म-मृत्यु, शहरी आजीविका मिशन, समाज कल्याण, महिला बाल विकास, भवन अनुज्ञा, सामाजिक पेंशन, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण आदि से संबंधित 107 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। उल्लेखनीय है कि नगरीय प्रशासन द्वारा नगरीय निकायों में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। आगामी शिविर शुक्रवार 05 अगस्त को लोहिया चौक महासमुंद में किया जाएगा। जिसमें वार्ड क्रमांक 13, 19 एवं 20 के लोगों की मांग एवं समस्याओं का समाधान किया जाएगा। शिविर में अधिक से अधिक नागरिकों को आने की अपील की गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.