10 न्यायिक अधिकारियों का तबादला, 2 को नई जिम्मेदारी...

Updated on 22-06-2024 03:55 PM

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने 10 न्यायिक अधिकारियों का तबादले किया है, साथ ही 2 को नई जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश के मुताबिक धमतरी में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) पंकज कुमार जैन को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (चयन एवं भर्ती) नियुक्त किया गया है। हाईकोर्ट स्थापना में ओएसडी आदित्य जोशी को हाईकोर्ट की ई लॉ रिपोर्ट कमेटी के एडिटोरियल बोर्ड में सदस्य नियुक्त किए गए है। यह आदेश हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल बलराम प्रसाद वर्मा ने जारी किया।

जारी आदेश के अनुसार बालोद की प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज डॉ. प्रज्ञा पचौरी को इसी पद पर दुर्ग भेजा गया है। हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (चयन एवं भर्ती) जितेंद्र कुमार को रायगढ़ का प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज बनाया गया है। स्थायी लोक अदालत, बिलासपुर के चेयरमैन मो. रिजवान खान को बैकुंठपुर का प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज बनाया गया है। फैमिली कोर्ट, बिलासपुर के प्रिंसिपल जज श्यामलाल नवरत्न अब बालोद के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज होंगे।

हाईकोर्ट ने 6 अतिरिक्त सेशन जज के भी तबादले किए हैं, इसमें डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सेशन जज प्रशांत पाराशर को बलौदाबाजार से दुर्ग, डॉ. ममता भोजवानी को सक्ती से कोरबा, विक्रम प्रताप चंद्रा को कोरबा से कोंडागांव और हाईकोर्ट में ओएसडी वीरेंद्र का रायगढ़ तबादला किया गया है। इसके अलावा डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सेशन जज प्रशांत कुमार शिवहरे को सक्ती के फास्ट ट्रैक कोर्ट से सक्ती में ही प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश और स्मिता रत्नावत को भाटापारा के फास्ट ट्रैक कोर्ट से भाटापारा में ही डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में एडिशनल सेशन जज बनाया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.